जगराओं में हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार:बच्चे को ढूंढ रही महिला से धक्का-मुक्की, सूचना पाकर पंचायत ने दबोचे

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को अब गांव की पंचायतें भी सक्रिय समर्थन दे रही हैं। लुधियाना जिले के जगराओं क्षेत्र के गांव छज्जा वाल की पंचायत ने एक युवक को हेरोइन के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रभजोत सिंह और उसके साथी अरविंदर सिंह उर्फ पिंदा को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को तलाश कर रही थी महिला जानकारी के अनुसार एक महिला अपने बच्चे की तलाश में गांव में एक व्यक्ति के घर पहुंची। वहां कुछ लोगों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। महिला ने सरपंच शिगारा सिंह को शिकायत की। मौके पर पहुंची पंचायत को एक युवक नशे की हालत में मिला। तलाशी में उसकी जेब से हेरोइन बरामद हुई। पंचायत ने तुरंत इस सबंधी पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 3 ग्राम हेरोइन जब्त की। पंचायत ने पहले दी थी चेतावनी सरपंच शिगारा सिंह ने बताया कि पंचायत पहले से ही नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। उन्होंने पंचायत मैंबर व गांव निवासियों संग मिलकर बैठक कर नशा तस्करों को चेतावनी दी थी कि नशा बेचने या करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पंचायत ने नशे के आदी युवाओं को भरोसा दिलाया है कि वे बिना किसी डर के आगे आएं। पंचायत गोपनीय तरीके से उनके इलाज में मदद करेगी। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गांव में खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है और मामले की गहन जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *