वाड्रा से आज फिर पूछताछ…; बैंक खातों, दस्तावेज की फोरेंसिक जांच होगी

ईडी ने हरियाणा के शिकोहपुर के 3.5 एकड़ जमीन के सौदे को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति व कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से बुधवार को दूसरे दिन 5 घंटे पूछताछ की। एजेंसी ने उन्हें गुरुवार को भी बुलाया है। सूत्रों के अनुसार यह जांच 2019 की पूछताछ से अलग है। अभी वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी द्वारा डीएलएफ को जमीन बेचने और इससे हुए वित्तीय लाभ से जुड़े सवाल उनसे पूछे गए। जबकि 2019 की पूछताछ लंदन प्रॉपर्टी से जुड़ी थी। ईडी स्काईलाइट के खातों, लेन-देन प्रक्रिया, दाखिल-खारिज और भू-उपयोग परिवर्तन से जुड़े दस्तावेज का फोरेंसिक विश्लेषण करा सकती है। इस पूछताछ का मकसद यह जानना है कि क्या इस डील से काला धन सफेद किया गया और क्या इसमें सरकारी तंत्र का दुरुपयोग हुआ? ईडी ने डील में शामिल बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल मांगी है। एजेंसी को शक है कि जमीन खरीद और बिक्री के बीच कई लेन-देन मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में हैं। किसी को भी लूटने का अधिकार नहीं: भाजपा भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, कांग्रेस को ‘धरना’ देने का अधिकार है, लेकिन नेशनल हेराल्ड को सरकार द्वारा दी गई संपत्ति का दुरुपयोग करने का नहीं। जिस अखबार को अंग्रेजों से लड़ने वालों की आवाज उठाने के लिए शुरू किया गया, वह कांग्रेस पार्टी के लिए कमाई का जरिया बन गया। केस में कोई तथ्य नहीं, यह सिर्फ प्रतिशोध: कांग्रेस कांग्रेस ने पार्टी संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट के खिलाफ बुधवार को ईडी कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद अभिषेक सिंघवी ने कहा, यह केस प्रतिशोध और प्रताड़ित करने की राजनीति है। सवाल है कि मनी ट्रेल कहां है? अपराध क्या हुआ, फायदा किसे हुआ… लेकिन इसका उत्तर नहीं मिलेगा। सरकार सिर्फ देश को बरगलाना और बहकाना चाहती है। रांची में भी ईडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन रांची| सोनिया व राहुल के खिलाफ चार्जशीट को लेकर रांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ईडी ऑफिस के बाहर नारे लगाए। -पढ़ें शासन प्रशासन पेज ईडी ऑफिस के बाहर वाड्रा-प्रियंका नेशनल हेराल्ड केस वाड्रा सुबह 11 बजे प्रियंका के साथ ईडी दफ्तर पहुंचे। दोपहर में भोजन के लिए घर गए और फिर वापस लौटे। शाम छह बजे ईडी दफ्तर से निकले। प्रियंका पूरे वक्त ईडी के विजिटर्स रूम में रहीं। वाड्रा ने कहा- मैं 2019 में ईडी को सब बता चुका हूं। बार-बार वही सवाल, प्रतिशोध और मानसिक प्रताड़ना है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, यह उनका व्यक्तिगत केस है। वे जवाब देने में सक्षम हैं। बार-बार वही सवाल सिर्फ प्रतिशोध है: वाड्रा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *