तरनतारन में वित्त निगम का जिला मैनेजर दबोचा

विजिलेंस ने पंजाब अनुसूचित जाति भू विकास और वित्त निगम तरनतारन में जिला मैनेजर चमन लाल को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू किया है। जानकारी देते हुए विजिलेंस इंस्पेक्टर शरणजीत ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी तरनतारन जिले के गांव बगियाड़ी के एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी दिव्यांग बहन ने साल 2009 में उक्त कॉरपोरेशन से 1 लाख रुपए का कर्ज लिया था। इसके बाद सरकार ने ऐसे कर्जों की माफी का एलान किया था, मगर उक्त मैनेजर ने सरकार की ओर से माफ किए कर्ज की प्रक्रिया और इसका निपटारा करने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी मैनेजर को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में बुधवार को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ काबू किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *