बाईपास पठानकोट अमृतसर गार्डन एनक्लेव नजदीक खानकोट में मात्र 2 महीने पहले बनी सड़क धंसने और उसमें गड्ढे पढ़ने से लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने सड़क बनाने वाले ठेकेदार और प्रशासन के उन अधिकारियों पर कार्रवाई करने का की मांग की है जिनकी देखरेख में इस सड़क का निर्माण करवाया गया। गांव वासी रणबीर सिंह राणा, जोबन खानकोट साबी खानकोट, बिक्रमजीत सिंह जोशन, गुरिंदर सिंह जोशन, सुखदेव सिंह जोशन, गगनदीप सिंह, कश्मीर सिंह, शमशेर सिंह, बिक्रम सिंह बिक्का, सोनू खानकोट, अर्शदीप सिंह, हरमेश सिंह और सुरजन सिंह फौजी खानकोट ने कहा कि इलाके की 3 सड़कें सीवरेज पाइप डालने के लिए खोदी गई थीं। प्रशासन ने नगर निगम के चुनाव दौरान अकेली इसी सड़क पर लुक बजरी डाली थी, लेकिन 2 महीने के बाद ही सड़क में गड्ढे पढ़ने शुरू हो गए हैं और जगह-जगह से धंस गई है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस सड़कों की बनाया जाए ताकि तीनों गांवों को आने-जाने में आ रही मुश्किल से छुटकारा मिल सके। नगर निगम के जेई राजेश शर्मा ने कहा कि सड़क बनाने वाले ठेकेदार का कहना है कि सीवरेज के कारण सड़क बैठ गई है लेकिन सीवरेज बहुत गहरा है। सड़क बनाने वक्त बजरी को पूरा प्रेस नहीं किया गया जिसके कारण सड़क उखड़ गई हैं।


