अपर कलेक्टर रविराज को बनाया पीठासीन अधिकारी

महासमुंद| जनपद पंचायत व जिला पंचायत स्थायी समितियां नियम, 1994 के नियम 6 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर विनय लंगेह ने जिला पंचायत महासमुंद की स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया के लिए अपर कलेक्टर रविराज ठाकुर को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में निर्वाचन सम्मिलन आगामी 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। पीठासीन अधिकारी के निर्देशन में यह निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित सदस्यों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि समिति गठन की प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *