बालोद| कुसुमकसा मुख्य मार्ग में एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। ग्राम चिपरा निवासी मुकेश कुमार रावटे ने बताया कि चचेरा भाई देवेन्द्र रावटे दल्लीराजहरा माइंस में मजदूरी करने और भांजा तुषार राणा शादी कार्यक्रम में शामिल होने दल्ली जाने 14 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे एक बाइक से निकले थे। सुबह 8.15 बजे सूचना मिला कि दोनों का ग्राम कुसुमकसा के बस स्टैंड के पास राजहरा की ओर से आ रही एंबुलेंस चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया है। मौके पर पहुंचे तो ज्वेलर्स दुकान, मकान को तोड़ते हुए एम्बुलेंस फंसा था। भाई एवं भांजा को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल चिखलाकसा ले गए। राजहरा थाने में एंबुलेंस चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


