कोलकाता-गुवाहाटी में छापा:सट्टा से जुड़े 14 गिरफ्तार, 25 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला

आईपीएल में दांव लेने वाले 14 सटोरियों को रायपुर पुलिस ने छापा मारकर गुवाहाटी व कोलकाता से गिरफ्तार किया है। सभी का कनेक्शन महादेव सट्टा बुक से है, जो लोट्स, गजानंद और रेड्डी अन्ना एप के माध्यम से दांव ले रहे थे। रायपुर के एक बड़े बुकी का नाम सामने आया है, जो फरार है। सभी आरोपियों को पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कोलकाता और गुवाहाटी में मकान किराए पर लिया था। वहीं से नेटवर्क चला रहे थे। लेनदेन म्यूल अकाउंट में किया जा रहा था। ऐसे अकाउंट 500 से ज्यादा हैं, जिसमें 25 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन दिख रहा है। कोलकाता से पंकज वासवानी, प्रतीक सोनी बिलासपुर, रवि सजनानी(दलदल सिवनी), रोशन ठाकुर दरभा बिहार, संदीप अरमानी कटनी एमपी, अंकुल मिश्रा, दीपांशु गुप्ता झारखंड और ताज्जु मसीह सुपेला को पकड़ा गया है। आरोपियों ने राजहरा तुलसी विहार में मकान किराए पर लिया था। गुवाहाटी से कुशल साहू बिलासपुर, जीत सिंह (छावनी भिलाई), सुजल रूपरेला (कटोरा तालाब), अनुराग डहरिया (छिंदवाड़ा), हरदीप (झारखंड) और भानू सिंह (आगरा) को गिरफ्तार किया। इनसे 67 मोबाइल, 8 लैपटॉप, 94 एटीएम, 15 सिम, 32 पासबुक समेत 30 लाख का सामान बरामद हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *