भास्कर न्यूज | बालोद केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप पत्र दाखिल किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के इस कार्यक्रम में डौंडीलोहरा विधायक अनिला भेंड़िया, संजारी विधायक संगीता सिन्हा और गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। विधायकों ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस को ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसे अपने पिंजरे में बंद संस्थानों से डराने की कोशिश कर रही है। संगीता सिन्हा ने कहा कि अंग्रेजों से लड़ने वाली पार्टी को आज अंग्रेजों की गुलामी करने वाले डरा नहीं सकते। कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि नेशनल हेराल्ड का देश की आजादी में बड़ा योगदान रहा है। आजादी के दीवानों ने इसके जरिए जनजागरण फैलाया था, जिससे डरकर अंग्रेजों ने इस पर प्रतिबंध लगाया था। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रत्तीराम कोसमा ने किया। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में डोमेन्द्र भेंड़िया, भोज राज साहू, अनिल यादव, संतुराम पटेल, कोमेश कोर्राम, अशोक बाम्बेश्वर, तामेश्वर साहू, शिबू नायर, बंटी शर्मा, संजय साहू, कमलेश श्रीवास्तव, गिरीश चंद्राकर, पुरषोत्तम पटेल, याग्यदेव पटेल, भोला देशमुख, क्रांतिकुमार साहू, प्रेमचंद क्षीरसागर का योगदान रहा। यह राज्य की शक्ति का दुरुपयोग है: अनिला भेंड़िया ने कहा कि यह राज्य की शक्ति का दुरुपयोग है। लोकतांत्रिक विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व कभी चुप नहीं रहेगा। धरना प्रदर्शन को चंद्रेश हिरवानी, मिथलेश निरोटी, गुलशन चंद्राकर, संजय प्रकाश चौधरी, विकास चोप्रा, प्रशांत बोकडे और अंचल प्रकाश साहू ने भी संबोधित किया।


