दुर्ग | शहर में बड़ी संख्या में दुकानदार बिना लाइसेंस के व्यापारी और दुकानों का संचालन करते आ रहे हैं। इसे लेकर निगम प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही है। इस पर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अफसरों को निर्देश दिया है कि निगम सीमा क्षेत्र के सभी दुकानदारों को लाइसेंस बनाना और लायसेंस रिनिवल करवाना अनिवार्य है। टीम दुकानों में जाकर जांच करें। यदि बिना लाइसेंस बनाए व्यापार करते पाए जाते हैं तो दुकान को सील किया जाएगा। इसे लेकर निगम की टीम जांच में निकलेगी। बिना लाइसेंस के व्यापार करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करेगी। आयुक्त ने बताया कि दुकानदार को अपनी दुकान या व्यवसाय के प्रकार के अनुसार संबंधित लाइसेंस प्राप्त करना होता है।


