24 मई से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

लुधियाना|श्री अतुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज सेवा संस्थान की बैठक दंडी स्वामी रोड पर हुई। इसमें 24-25 मई को होने वाले 2 दिवसीय समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। गणेश अग्रवाल ने बताया कि वृंदावन से श्री पुण्डरीक गोस्वामी लुधियाना आकर प्रवचन देंगे। संकीर्तन 24 को शाम 6-9 बजे डिवीजन नंबर 3 की प्राचीन गऊशाला में शुरू होगा। गणेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सोमनाथ बब्बू, सुरेश कपूर, आनंद अरोड़ा, नरिंदर सरीन, जतिंदर सोमी अरोड़ा, सन्नी डावर, योगेश मग्गो और कई सदस्य सम्मिलित हुए ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *