पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के भारभरिया में साप्ताहिक बाजार में दुकानों में आग लग गई। इस घटना से हाट बाजार में अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दुकानों में लगे लकड़ी और तंबू पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना से छोटे दुकानदारों और ग्रामीण विक्रेताओं को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। हर शुक्रवार को लगता है साप्ताहिक हाट स्थानीय विक्रेताओं, ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। यह हाट बाजार हर शुक्रवार को लगता है, जहां आसपास के गांवों से लोग खरीदारी के लिए आते हैं। अधिकारियों के अनुसार, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।


