हरियाणा के नारनौल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात बदमाशों को पकड़ा है। इन बदमाशों पर पहले से ही नूंह, भिवानी में अनेक संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनको यहां पर हुए एक साइबर फ्राड के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया। थाना निजामपुर की पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड के मामलों में कार्रवाई करते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से 27 हजार रुपए की ठगी करने के मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रिजवान और अजहरूद्दीन निवासी मामलिका थाना पिनगवा जिला नूह (मेवात) के रूप में हुई। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपी रिजवान के खिलाफ भिवानी और नूह में और भी साइबर फ्रॉड और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। आरोपी अजहरूद्दीन के खिलाफ नूह और राजस्थान में हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत अन्य मामले दर्ज हैं। कट गए थे 27 हजार रुपए
आरोपियों से पूछताछ कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह फोन पे क्यूआर कोड स्कैन का शिकार हो गया। फर्जी कॉलर ने उसे कॉल किया और उसके चाचा के नाम से फोन पे नंबर पर दो क्यूआर कोड भेजे। जब शिकायतकर्ता ने कोड को स्कैन किया तो उसके खाते से दो ट्रांजैक्शन में 27 हजार रुपए कट गए। पुलिस टीम ने शिकायत पर मामले में जांच करते हुए संबंधित कंपनियों से पत्राचार कर जानकारी इकट्ठा की और साइबर फ्रॉड में संलिप्त आरोपितों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


