वक्फ संशोधन बिल पर विपक्ष को जवाब:राठौड़ बोले- बिल प्रोग्रेसिव, कांग्रेस काल में वक्फ जमीनों की लूट हुई

राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गुरुवार को वक्फ संशोधन एक्ट पर कांग्रेस सहित विपक्ष के विरोध को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक प्रगतिशील विधेयक है। राठौड़ ने कांग्रेस शासनकाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उस दौरान वक्फ की जमीनों की खुलेआम लूट हुई। राजधानी में भी अरबों रुपए की जमीनों के साथ छेड़छाड़ की गई। अब इन सभी मामलों की जांच होगी। वक्फ संशोधन एक्ट को लेकर विधायिका और न्यायपालिका के बीच किसी टकराव से उन्होंने इनकार किया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने इस मामले का संज्ञान लिया है और सरकार अपना पक्ष रखेगी। न्यायपालिका को संवीक्षा का अधिकार है। राठौड़ ने विधेयकों की मंजूरी के लिए समय सीमा तय करने वाले सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब न्यायपालिका ने ऐसी समय सीमा तय की है। उनके अनुसार यह एक गंभीर विषय है। इस पर बहस चल रही है कि क्या न्यायपालिका विधायिका और संवैधानिक प्रमुखों के अधिकारों पर टिप्पणी कर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *