शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कल चित्तौड़गढ़ दौरे पर रहेंगे:’खुली पंचायत’ में सुनेंगे समस्याएं; शाम 7 बजे जयपुर के लिए होंगे रवाना

शिक्षा, पंचायती राज और संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 18 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित “खुली पंचायत” कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे आमजन, टीचर्स और पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनेंगे। खुले मंच पर होगी जनसुनवाई मंत्री दिलावर ने इस जनसुनवाई को “खुली पंचायत” नाम दिया है। इस मंच पर आम नागरिक बिना किसी दबाव के अपनी बात सीधे मंत्री के सामने रख सकेंगे। जनसुनवाई में शिक्षा, पंचायती राज और संस्कृत शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई सुबह 11 बजे शुरू होगी और सभी कार्रवाइयों की रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। बिना पंजीकरण वालों को भी मिलेगा मौका मंत्री दिलावर ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति पंजीकरण नहीं करवा पाया है, तो उसे भी सुनने की कोशिश की जाएगी, लेकिन यह उन्हीं लोगों के बाद होगा, जिनका रजिस्ट्रेशन पहले से हो चुका है। यदि समय और व्यवस्था हुई तो उन्हें भी मंच पर बोलने का मौका मिलेगा। झूठी शिकायत पर होगी कार्रवाई जनसुनवाई की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मंत्री ने कहा कि झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे तथ्यों के साथ और सच्चाई के साथ ही अपनी बात रखें। “भगवान की शपथ लेकर बोलिए, लेकिन झूठ बोले तो गंभीर परिणाम होंगे,” नवाचार की दिशा में एक पहल ‘खुली पंचायत’ को प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक नवाचार के रूप में देखा जा रहा है। इससे आमजन को न सिर्फ अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था में भागीदारी का भी अहसास होगा। अब तक आ चुके 40 आवेदन सीईओ विनय पाठक ने बताया कि अभी तक पंचायत विभाग से 19 और शिक्षा विभाग से करीब 40 आवेदन जनसुनवाई के लिए आ चुके हैं। इससे साफ है कि आमजन इस पहल को लेकर उत्साहित हैं और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद से कार्यक्रम में भाग लेने को तैयार हैं। शाम को जयपुर होंगे रवाना मंत्री सुबह 7:30 बजे राजसमंद से रवाना होकर 10 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद वे शाम 7 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *