कोंडागांव| केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को पुस्तकोपहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ छात्रों ने अपने द्वारा उपयोग की गई पाठ्यपुस्तकों को कनिष्ठ छात्रों को सौंपा। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, कागज़ की बर्बादी को रोकने, नई किताबों की छपाई में कटौती की भावना से किया गया।


