देवघर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह:कहा- संसद को है कानून बनाने का अधिकार, बंगाल में हिंसा के पीछे सरकार

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। वैदिकों ने मंत्रोच्चार के साथ षोडशोपचार विधि से पूजा कराई। देश में कानून बनाने का अधिकार सिर्फ संसद को मंदिर से बाहर निकलने के बाद वक्फ कानून पर चल रही राजनीति पर उन्होंने अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में कानून बनाने का अधिकार सिर्फ संसद को है। कोई भी व्यक्ति मुंह से बोलकर कानून को नहीं हटा सकता। ललन सिंह ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंसा के पीछे सरकार का हाथ है। उनके अनुसार हिंसा की राजनीति का सहारा लेने वाली सरकारें जनता के हित में काम नहीं कर रहीं। सत्ता को स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्ता को स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी के कहने मात्र से कोई कानून नहीं बन या बदल सकता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *