अशोक चौधरी बने राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष:रामनिवास गोदारा महामंत्री और सरिता चौधरी संयुक्त महासचिव बनीं, नई कार्यकारिणी का गठन

राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को उम्मेद उद्यान, हाईकोर्ट रोड, पावटा जोधपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष श्यामलाल ने की। अधिवेशन में सर्वसम्मति से अशोक चौधरी को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर पूर्व कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महामंत्री के रूप में रामनिवास गोदारा, संयुक्त महासचिव के पद पर सरिता चौधरी, बिलाड़ा क्षेत्र से प्रकाश भाखर और शिवपाल सिंह, लूणी से सवाई सिंह और महिपाल सिंह, मंडोर से सेठू जाखड़ और विक्रम सिंह, वन विभाग फ्लाइंग स्क्वॉड जोधपुर से डूंगरराम भांभू, प्रकाश सीरवी, अमित विश्नोई तथा वन प्रशिक्षण केन्द्र (FTI) जोधपुर से निर्मला रोज को शामिल किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने ली अध्यक्ष गोपनीयता की शपथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक चौधरी ने संगठन के प्रति निष्ठा, कर्तव्य परायणता और संकल्प के साथ पद व गोपनीयता की शपथ ली। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों की मजबूती से पैरवी करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व कार्यकारिणी ने स्वैच्छिक रूप से अपना वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसके पश्चात सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अंत में संभागीय अध्यक्ष श्यामलाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *