अमृतसर | हिमाचल कल्याण सभा की तरफ से अपना 29वां स्थापना दिवस 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। सभा के महासचिव यशपाल शर्मा ने बताया कि जीटी रोड हिमाचल भवन में मनाए जा रहे स्थापना दिवस में कई लोग पहुंचेंगे। जिसमें 21 ज़रुरतमंद लड़कियों को सिलाई मशीनें बांटी जाएगी। जबकि सुबह 11 बजे सभा की वार्षिक बैठक प्रधान शक्ति पाल सिदर जी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में साल 2024-2025 की आय-व्यय की रिपोर्ट सीए बलदेव पठानिया द्वारा पेश की जाएगी। वहीं 12 बजे से हिमाचली धाम का कार्यक्रम चलता रहेगा। बैठक में कई सामाजिक और अन्य कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।


