ममता बनर्जी बोलीं- बीजेपी और RSS हमें बांटना चाहते हैं:दुर्भाग्यपूर्ण घटना का इस्तेमाल बांटने वाली राजनीति हो रहा; दो पेज का खुला पत्र जारी किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा और RSS ने पश्चिम बंगाल में दुर्भावनापूर्ण झूठा अभियान शुरू किया है। ममता ने शनिवार देर रात दो पेज का खुला पत्र जारी कर ये आरोप लगाए। उन्होंने मुर्शिदाबाद हिंसा का जिक्र करते हुए कहा- ये ताकतें उकसावे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का इस्तेमाल बांटने वाली राजनीति के लिए कर रही हैं। ममता ने लोगों से शांति बनाए रखने का अपील की। साथ ही कहा कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदायों को एक-दूसरे का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने लिखा- हम सांप्रदायिक दंगों की निंदा करते हैं और उन्हें रोकना चाहिए। दंगों के पीछे के अपराधियों से सख्ती से निपटा जा रहा है। लेकिन, हमें आपसी अविश्वास से बचना चाहिए। वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ 11 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए। 12-13 अप्रैल को प्रदर्शन हिंसक हो गए। इस दौरान पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई थी। शनिवार का राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी मुर्शिदाबाद पहुंचे थे। ममता बोलीं- फूट डालो और राजनीति करो की योजना ममता ने लेटर में लिखा- भाजपा और उसके सहयोगी अचानक पश्चिम बंगाल में बहुत आक्रामक हो गए हैं। इन सहयोगियों में RSS भी शामिल है। मैंने पहले RSS का नाम नहीं लिया, लेकिन अब मुझे उनकी पहचान करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इन सभी ने साथ मिलकर राज्य में एक दुर्भावनापूर्ण झूठा अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि ये फूट डालो और राज करो का खेल खेलने की योजना बना रहे हैं। यह भयावह है। इन सब ने रामनवमी के दिन को आग से खेलने की प्लानिंग बनाई थी, लेकिन बंगाल में रामनवमी का जश्न सबसे शांतिपूर्ण रहा है। इसके बाद वक्फ एक्ट के खिलाफ आंदोलन से जुड़े कुछ मामलों का इस्तेमाल करने की कोशिश की। ममता ने कहा कि दंगों से सभी प्रभावित हो सकते हैं। हम सभी से प्यार करते हैं। हम साथ रहना चाहते हैं। हम दंगों की निंदा करते हैं। हम दंगों के खिलाफ हैं। वे हमें संकीर्ण चुनावी राजनीति के लिए बांटना चाहते हैं। हमने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मानव जीवन और सम्मान को बचाने के लिए सख्त एक्शन लिया है। दो पुलिस अधिकारियों को हटा दिया गया है। ममता ने लिखा… वे दंगे भड़काना चाहते हैं, और दंगे सभी को प्रभावित कर सकते हैं। हम सभी से प्यार करते हैं। हम एक साथ रहना चाहते हैं। हम दंगों की निंदा करते हैं। हम दंगों के खिलाफ हैं। वे हमें कुछ संकीर्ण चुनावी राजनीति के लिए विभाजित करना चाहते हैं। कानून और व्यवस्था बनाए रखने और मानव जीवन और सम्मान को बचाने के लिए, हमने कड़ी कार्रवाई की है। दो पुलिस अधिकारियों को हटा दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पश्चिम बंगाल में संविधान विरोध व्यवस्था नहीं ममता ने कहा कि जब वे यूपी में बुलडोजर चलाते हैं, तो पीड़ा होती है। इसके विपरीत पश्चिम बंगाल में जब कोई पीड़ित होता है, तो हम मदद करते हैं। यहां किसी भी समुदाय को परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलन का कोई इलाज नहीं है। जलने वाले अपनी छोटी सोच और दृष्टि से आगे नहीं जा सकते। हमारे विरोधी रोजगार, विकास, रचनात्मकता नहीं चाहते हैं । उनका एकमात्र हित मंहगाई बढ़ाना, दवाओं, अस्पताल की फीस, बीमा प्रीमियम की कीमत, पेट्रोल, डीजल और यहां तक ​​कि घरेलू रसोई गैस की कीमत बढ़ाना है। ……………………… मुर्शिदाबाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पश्चिम बंगाल के राज्यपाल मुर्शिदाबाद पहुंचे: बोले- पीड़ितों को फोन नंबर दिया है, केंद्र को रिपोर्ट भेजेंगे; BJP की मांग- NIA जांच करे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे। राज्यपाल हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार से भी मिले। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को फोन नंबर उपलब्ध कराया गया है, जिससे लोग मुझसे सीधे बात करने के लिए स्वतंत्र महसूस करें। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *