भास्कर न्यूज | सरायकेला पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के परिसर में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान महादान के नारे के साथ आयोजित इस शिविर में 47 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह शिविर कंपनी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया के संयुक्त प्रयास से हुआ। इसमें एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर की टीम ने सहयोग दिया। शिविर कंपनी परिसर में स्थित स्वास्थ्य केंद्र ‘जीवनदायिनी में आयोजित हुआ। इसमें स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया। एमजीएम अस्पताल से डॉ श्वेता सहाय, हुस्ना आरा, राघव कुमार, पूनम शबनम बाला, जनार्दन महतो, चांदनी परवीन, प्रेम कुमार, मनीषा मुंडा, अंजलि नारायण, अनूप शाह और सुधाकर सोरेन शामिल हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया से प्रभारी डॉ लक्ष्मी कुमार, आशीष कुमार, सुजीत कुमार और आशुतोष कुमार ने भी शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कहा, किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं की सराहना की। मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अनिल कुमार सोनी ने कहा, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। यह समाज के लिए प्रेरणा है। शिविर में पिंड्राबेड़ा, रामजीवनपुर, बड़ाहरिहरपुर, श्रीरामपुर, छोटाहरिहरपुर, पदमपुर सहित आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी भी आगे आए। सभी ने समाज के लिए मिसाल पेश की। सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा ने सभी का धन्यवाद किया। शिविर को सफल बनाने में संजीत सिन्हा, अनिल सरदार, मनजीत सिंह, एसके परवेज, रविशंकर सिंह, एसएम खुसरू, विकास कुमार, रणजीत सिंह और अन्य ने सराहनीय भूमिका निभाई।


