साप्ताहिक बाजार में करंट की चपेट में कपड़ा व्यापारी, झुलसा:धमतरी में त्रिपाल बांधते वक्त हुआ हादसा, धमाके जैसी आवाज से हड़कंप, रायपुर रेफर

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रविवार को साप्ताहिक इतवारी बाजार में कपड़ा व्यापारी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना उस वक्त हुई जब वह अपनी दुकान लगाने के लिए त्रिपाल बांध रहा था। जानकारी के अनुसार, कपड़ा व्यापारी गोपी देवांगन इतवारी बाजार में हर रविवार कपड़े की दुकान लगाते हैं। इस रविवार को भी वे नगर निगम के गार्डन के पास लगे लोहे की ग्रिल पर चढ़कर त्रिपाल बांध रहे थे। इसी दौरान ग्रिल के संपर्क में आए ट्रांसफॉर्मर के तारों में करंट दौड़ गया, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। करंट लगते ही चिंगारियां निकलने लगीं और बम फटने जैसी आवाज के साथ व्यापारी जमीन पर गिर पड़ा। करंट से घायल व्यापारी के पास जाने से डर रहे थे लोग वहां मौजूद लोगों के अनुसार, हादसे के बाद कुछ समय तक आसपास करंट फैला रहा, जिससे लोग घायल व्यापारी के पास जाने से डर रहे थे। तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद ट्रांसफॉर्मर से बिजली सप्लाई बंद की गई। तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई। निजी अस्पताल में भर्ती व्यापारी व्यापारी को पहले धमतरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। गोपी देवांगन धमतरी शहर के जालमपुर वार्ड का निवासी है। गोपी वर्षों से इतवारी बाजार में कपड़ों की दुकान लगा रहा है। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया, लेकिन मौके पर मौजूद व्यापारियों ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए एंबुलेंस और रक्तदान सहायता बुलाकर घायल को अस्पताल पहुँचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *