भिखीविंड|मार्केट कमेटी भिखीविंड के अधीन आती दाना मंडी खालड़ा में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। खरीद की शुरुआत मंडी खालड़ा के आढ़ती एसोसिएशन प्रधान सुखराज सिंह ने करवाई। उन्होंने कहा कि किसानों और आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मार्कफेड एजेंसी ने खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडी सुपरवाइजर जगदीप सिंह और बोली रिकॉर्ड अधिकारी सुखप्रीत सिंह ने बताया कि जिन गेहूं की ढेरियों में नमी 12 या 12 फीसदी से कम है, उन्हीं की खरीद की जा रही है। इस मौके पर मार्कफेड इंस्पेक्टर करनबीर सिंह, मंडी प्रधान सुखराज सिंह, मंडी सुपरवाइजर जगदीप सिंह, बोली रिकॉर्ड अधिकारी सुखप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।


