छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बाद में उसके साथ मारपीट करते हुए शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर रायगढ़ ले आयी। मामला महिला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के भदोही का रहने वाला चंदू यादव (29 साल) रायगढ़ में चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान पर रहकर किसी कंपनी में काम करता था। इस दौरान साल 2023 में चंदू की पहचान एक युवती से हुई। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। आरोपी ने फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे अपने साथ ओडिशा के संबलपुर ले गया। जहां अगस्त 2024 में मारपीट करते हुए उसे वहां से वापस भगा दिया और खुद आसनसोल चला गया। फोटो वायरल करने की धमकी
उसके बाद कई बार उससे मोबाइल पर बातचीत होती थी, लेकिन साल 2025 में चंदू ने पीड़िता को बताया कि वो अपने गांव में किसी और से शादी करने जा रहा है। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने जब थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो इसके जवाब में आरोपी ने उसे आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और मामला दर्ज कराने से रोकने की कोशिश की। पुलिस गिरफ्त में अरोपी
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी को पकड़ने यूपी के भदोही रवाना हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार यूपी से रायगढ़ ले आयी। मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और वहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


