भाकपा माले का 7 वां राज्य सम्मेलन 22 से बोकारो में

िसटी िरपोर्टर| रांची भाकपा माले का सातवां राज्य सम्मेलन 22 से 24 अप्रैल तक बोकारो के सेक्टर-2 स्थित कला केंद्र में होगा। सम्मेलन का उद्घाटन सत्र जन कन्वेंशन के रूप में होगा, जिसका मंच विस्थापित अप्रेंटिस आंदोलन में शहीद हुए प्रेम महतो को समर्पित रहेगा। जन कन्वेंशन को भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज, पूर्व विधायक पोलित ब्यूरो सदस्य आनंद महतो, विधायक अरुण चटर्जी, चंद्रदेव महतो समेत वाम दलों के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे। सम्मेलन में राज्यभर से एक हजार से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस संबंध में भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने बताया कि यह सम्मेलन झारखंड में कॉरपोरेट फासीवाद, निजीकरण और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सुनियोजित संघर्ष का आह्वान करेगा। पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि बोकारो इस्पात नगरी की गरमी और विस्थापित युवाओं का आंदोलन झारखंड की राजनीति में मज़दूर-किसान और छात्र-युवा आंदोलन की नई लहर पैदा करेगा। सम्मेलन में रोजगार, जमीन के मालिकाना हक और बड़े पैमाने पर हो रहे विस्थापन जैसे मुद्दों पर विशेष सत्र होगा। उन्होंने कहा कि बांध परियोजनाओं, थर्मल पावर प्लांट, सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल जैसी परियोजनाओं से विस्थापितों के सवाल पर यह सम्मेलन मजबूत आवाज बनेगा। एके. रॉय, महेंद्र सिंह, गुरुदास चटर्जी और शांतिनाथ महतो के सपनों का झारखंड बनाने की दिशा में यह सम्मेलन निर्णायक भूमिका निभाएगा। इस मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव देवद्वीप सिंह दिवाकर, राज्य कमेटी सदस्य भूवनेश्वर केवट, दिलीप तिवारी, बीएन. मिश्रा और छात्र नेता त्रिलोकी नाथ उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *