दुमका में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक, दिए गए कई निर्देश, संगठन सृजन पर चर्चा

भास्कर न्यूज | दुमका दुमका जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेशराम चंद्रवंशी ने की। बैठक में जिला प्रभारी ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। यह बैठक कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत हुई, जो पूरे देश में चल रहा है। जिला प्रभारी ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देश पर जिला कमेटी और अध्यक्ष को और मजबूत किया जाएगा। प्रखंड कमेटियों के विस्तार के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। हर महीने 1 से 15 तारीख के बीच जिला कांग्रेस की बैठक अनिवार्य रूप से होगी। सभी सदस्यों की उपस्थिति जरूरी रहेगी। दुमका जिले के सभी 10 प्रखंडों में हर महीने की 5 तारीख को बैठक होगी। इन बैठकों में प्रखंड प्रभारी मौजूद रहेंगे और संगठन सृजन कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। अप्रैल से जून तक 100 दिनों का तय कार्यक्रम बनाया गया है। कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। आने वाले दिनों में संविधान बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को जोड़ा जाएगा और एक बड़ी रैली भी की जाएगी। जिला अध्यक्ष महेशराम चंद्रवंशी ने सभी प्रखंड अध्यक्ष और प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे 5 तारीख को हर प्रखंड में बैठक करें। लोगों की समस्याएं सुनें और संगठन सृजन को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और खड़गे द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में पार्टी को संगठित करना और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी लगातार असंवैधानिक कानून बनाकर संविधान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे रोकने के लिए कांग्रेस को संगठित होना होगा और लोगों को जोड़ना होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव संजीत सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश सचिव अरबी खातून, प्रो. मनोज अम्बस्ट, प्रेम साह, युगल किशोर सिंह, राजीव जायसवाल, सुबोध पांडा, सीताराम मंडल, सुनील हेंब्रम, विवेक कुमार, अनुज कुशवाहा, आशीष सिंह, महादेव यादव, अमित सिंह, शहरोज शेख, मानिक महतो, स्टेफन बेसरा, अशोक यादव, दीपक यादव, दुमका नगर अध्यक्ष अली इमाम टिंकू, सत्यनारायण यादव, सुनील किस्कू, अविनाश यादव, निरंजन यादव, बम बम यादव, पोलूस मुर्मू, दसरथ मंडल, रूपेश सिंह, मजीद अंसारी और प्रभाकर मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *