आरपी नगर में सफाई और प्रकाश व्यवस्था बदहाल

कोरबा | शहर के आरपी नगर फेस-1 में सफाई व्यवस्था बदहाल है, जहां कई जगहों पर नाली जाम है। यहां तक कि कई मकानों से सीवरेज का पानी नाली में बहाया जा रहा है। वर्षों से बनी इस समस्या के संबंध में कॉलोनी के प्रमुखजन तपन चक्रवर्ती ने आयुक्त आशुतोष पांडेय को अवगत कराते हुए जल्द व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। चक्रवर्ती के मुताबिक कई बार शिकायत के बाद भी आज तक समस्या दूर नहीं हुई। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में प्रकाश व्यवस्था भी चरमराई हुई है। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास लगे खंभे से लेकर कॉलोनी के अधिकांश खंभों में स्ट्रीट लाइट नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *