ग्राम कोसमर्रा में मनाया गया पोषण पखवाड़ा, बच्चों को बांटे पूरक आहार

भास्कर न्यूज | अंवरी पोषण पखवाड़ा अभियान 8 से 22 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत कोसमर्रा में पोषण पखवाड़ा का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य कुपोषण खत्म करना और कमजोर वर्गों के पोषण स्तर को सुधारना है। अभियान में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना, कुपोषण के प्रबंधन और पोषण ट्रैकर की जानकारी देने पर जोर दिया गया है। मुख्य अतिथि महिला बाल विकास सभापति सिन्धु बैस रहीं। अध्यक्षता सरपंच कुलेश्वर साहू ने की। महिला बाल विकास अधिकारी सरिता कुशवाहा, स्वास्थ्य विभाग से अंजू साहू, पर्यवेक्षक रेणुका साहू, पर्यवेक्षक सोनवानी, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी वासुदेव सोनबेर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोषी साहू, सुरेखा निर्मलकर, सुनीता कश्यप, लता निषाद मौजूद रहीं। क्षेत्र की कई माताएं और कुपोषित बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम में दो बच्चों को गोद लिया गया। सिन्धु बैस ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद के पहले 1000 दिन सबसे अहम होते हैं। इस समय शरीर और मस्तिष्क तेजी से विकसित होते हैं। इसी दौरान सीखने की क्षमता, रोगों से लड़ने की ताकत और अच्छे स्वास्थ्य की नींव रखी जाती है। इस समय सही पोषण, माता-पिता का प्यार, देखभाल और शुरुआती शिक्षा जरूरी होती है। अगर इन 1000 दिनों में बच्चे को सही देखभाल मिले, तो वह स्वस्थ, समझदार और खुशहाल बन सकता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पूरक आहार का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *