शोभायात्रा निकाल बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया

भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद में शनिवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134 वां जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर भव्य जिला स्तरीय शोभा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन भीम आर्मी व भारत एकता मिशन के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान नगर में शोभायात्रा निकाली गई। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के बौद्ध विहार से बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्या अर्पण कर किया गया। इस दौरान संविधान का वाचन किया गया। शोभायात्रा में जय भीम, जय संविधान, नमो बुद्धाय, जय मंडल के नारों के साथ बौद्ध बिहार से शोभा यात्रा डीजे व बाजे गाजे, अखाड़ा पंथी नृत्य के साथ प्रारंभ हो कर पूरा नगर भ्रमण करते हुए बरोंडा बाजार चौक तक निकाली गई। वापसी अंबेडकर चौक होते हुए शोभा यात्रा का समापन ढीढी नगर सतनाम भवन में किया गया। इस शोभा यात्रा में नगर भ्रमण के दौरान बीच-बीच में संविधान, अपने मूल-भूत अधिकारों व शिक्षा के बारे में बताया गया। संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के बारे में बताते हुए संविधान कर रक्षा का संकल्प लेते शोभायात्रा डीजे के साथ सभी झूमते रहे। इस दौरान संविधान में दिए हमारे मौलिक अधिकारों के बारे में बताकर लोगों को जागरूक किया गया। इस शोभा यात्रा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के सदस्य व सतनामी समाज के बहुत अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे। इस मौके पर आकाश डोंगरे, सुशील बघेल, सोनी लाल जांगड़े, मनीष ढीढी, भागवत कोसले, डोमार सिंह बंजारे, द्वारिका कुर्रे सहित अन्य मौजूद थे। मुख्य अतिथि भीम आर्मी छग प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने संविधान के दिए अधिकारों के बारे में बताकर बाबा साहब के बताए मार्ग में चलने के लिए सभी को आग्रह किया गया। बाबा साहब के संविधान के रक्षा के लिए सभी को संकल्प दिलाया गया। उन्होंने संविधान के बताए आदर्शों पर अडिग रहने को कहा और संवैधानिक रूप से कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया। बाबा साहब ने संविधान में सभी को समानता का अधिकार दिया। मानवों ने ही भेदभाव में एक दूजे को बांट दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *