जमीनों की दावा आपत्ति का निराकरण पूरा:नवा रायपुर में बसाएंगे नया विहार, खरीद सकेंगे जमीन-मकान

राज्य बनने के करीब 25 साल बाद भी नवा रायपुर में बसाहट उम्मीद के अनुसार नहीं बसी है। इस वजह से भी आबादी बसने में तकनीकी समस्या आ रही है। इसी दिक्कत को दूर करने अब कौशल्या विहार(कमल विहार) की तर्ज पर नवा रायपुर में नया विहार बसाया जाएगा। इसके लिए 436 हेक्टेयर जमीन तय कर ली है। नया विहार के लिए जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई है, उसे डेवलप कर प्लॉट दिया जाएगा। शासकीय जमीन व अधिग्रहण से बची बाकी जमीन प्लॉट के रूप में लोगों को बेची जाएगी। यहां नवा रायपुर की तरह नियम-शर्तें नहीं रहेंगी। इस वजह से लोग आसानी से खरीदकर अपने हिसाब से उपयोग कर सकेंगे। अस्पताल, स्कूल की सुविधा के साथ यहां अलग से तहसील बनायी जाएगी, ताकि लोगों को जमीन संबंधित प्रक्रिया के लिए बार-बार रायपुर न आना पड़े। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण एनआरडीए ने इस योजना को जमीन पर लाने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर चुका है। नवा रायपुर से लगे ग्राम बरौंदा, रमचंडी, रीको, मंदिरहसौद, सेरीखेड़ी और नकटी गांव की 436 हेक्टेयर जमीन चिंहित करने के बाद आवास एवं पर्यावरण विभाग से नई अधिसूचना का प्रकाशन किया जा चुका है। प्रोजेक्ट को लेकर दावा-आपत्ति मंगवाने क औपचारिकता पूरी की जा चुकी है। इसके लिए एक माह का समय दिया गया था। सभी आपत्तियों का निराकरण करने के बाद ही अंतिम सूचना का प्रकाशन किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि लोगों को जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई है उन्हें डेवलप प्लॉट की वापसी तभी होगी जब प्रशासन की ओर से भी जमीन से संबंधित दस्तावेजों को अपडेटेड कर ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इससे भविष्य में आवंटन संबंधी किसी भी तरह की गड़बड़ी या परेशानी नहीं होगी। जमीन, मकान और फ्लैट खरीदने वालों को पता होगा कि वे कहां खरीदी कर रहे हैं। उनके मकान कहां बनेंगे। स्कूल और अस्पताल के लिए भी अलग से जगह तय कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *