दंतेवाड़ा | गर्मी ने अभी अपनी पूरी तपिश नहीं दिखाई है अप्रैल महीने में ही नदियों सहित छोटे नालों में पानी कम होने लगा है। आशंका है कि मई माह में नदियां और छोटे नाले पूरी तरह से सूख जायेंगे। इनके सूखने से पानी की किल्लत होगी और लोगों को निस्तारी से लेकर मवेशियों को पीने का पानी भी नहीं मिलेगा। जिले भर में ऐसी कई पंचायतें हैं जिनके किनारे से होते हुए नदी और छोटे नाले बहते हैं। ऐसे में पंचायतों को चाहिए कि वे मूलभूत की राशि से अपने पंचायत के आसपास की नदी और नालों में अस्थाई बांध बनवाये और बरसाती पानी को रोककर इसका उपयोग जनहित में करवाये। पंचायतों को अधिकार है कि वे मूलभूत राशि से ऐसे काम करवा सकते हैं लेकिन इस ओर कोई भी पंचायत ध्यान नहीं दे रही है। -पीआर मुचाकी, दंतेवाड़ा


