68वीं राष्ट्रीय स्तरीय बेसबॉल जूनियर स्पर्धा में खेलेंगे भावेश

कवर्धा| दिल्ली में 22 से 27 अप्रैल तक होने वाली 68वीं शालेय राष्ट्रीय स्तरीय बेसबॉल जूनियर प्रतियोगिता में अशोका पब्लिक स्कूल के छात्र भावेश चंद्रवंशी का चयन हुआ है। वह कक्षा दसवीं के छात्र है। 19 अप्रैल को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से टीम के साथ रवाना हुए। प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हो रही है। इसमें छत्तीसगढ़ की बालक और बालिका दोनों वर्गों की टीमें भाग ले रही हैं। भावेश बालक वर्ग की टीम में शामिल हैं। विद्यालय के प्राचार्य लोकनाथ देवांगन ने बताया कि भावेश ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग जोन की ओर से खेलते हुए कांस्य पदक जीता था। उनका प्रदर्शन शानदार रहा। इसी के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है। भावेश के चयन पर विद्यालय के चेयरमैन पवन देवांगन, सरिका देवांगन, एडमिन सागर नामदेव, लेखापाल अभिषेक केशरवानी, सहायक लेखापाल दीपचंद गेंद्रे, खेल शिक्षक राजा जोशी, मनीष निषाद ने हर्ष जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *