कपासन के 33/11 केवी जीएसएस बामनिया पर सोमवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते आज 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी। बिजली विभाग के सहायक अभियंता मुनीश कावंत ने बताया कि जीएसएस पर आरडीएसएस कार्य और आवश्यक रखरखाव का काम होना है। इसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान बामनिया जीएसएस से जुड़े गांव भट्टों का बामनिया, तस्वारिया गोराजी का निंबाहेड़ा, बाबरिया खेड़ा चतुर्भुजपूरा क्षेत्रों में बिजली सेवा बाधित रहेगी।


