लुधियाना में टिप्पर ने रेहड़े और बाइक को मारी टक्कर:पुल से नीचे गिरा युवक,गलस साइड से कर रहा था ड्राइवर,4 लोग घायल

पंजाब के लुधियाना में आज सुबह समराला चौक नजदीक एक तेज-रफ्तार टिप्पर ने मोटर रेहड़े और बाइक को टक्कर मार दी। रेहड़ा चालक सब्जी मंडी की तरफ से आ रहा था। वह गलत साइड से रेहड़ा तेजरफ्तार में चला रहा था। तभी अचानक सामने से आ रहे टिप्पर ने उसे साइड मार दी। रेहड़ा असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराया। रेहड़ा चला रहा युवक पुल के नीचे गिर गया। खून से लथपथ युवक को तुरंत लोगों ने प्राइवेट अस्पताल भेजा। पुल से गिरने वाले युवक की पहचान नहीं हुई। रेहड़े के नजदीक गुजर रहे बाइक सवार दंपती को भी रेहड़े की टक्कर लगी जिस कारण वह भी घायल हो गए। हादसे में कुल 4 लोग घायल है। घटना स्थल पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि हादसे के बाद उन्होंने एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन एम्बुलेंस मौके पर नहीं आई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एक पुलिस मुलाजिम ने राहगीरों की गाड़ी में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के तुरंत बाद टिप्पर का ड्राइवर मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल से गिरे व्यक्ति की हालत में सुधार है। ASI दविंदर ने कहा कि अभी दो घायलों की पहचान हुई है। राजेश राम अवतार निवासी दोराहा और लखबीर सिंह निवासी मेहरबान चुंगी के रहने वाले है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाना डिवीजन नंबर 7 में रखवाया जा रहा है। सीसीटीवी आदि चैक करके टिप्पर चालक की पहचान की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *