भाजपा का एजेंडा चलाना चंपाई की राजनीतिक मजबूरी : शाहदेव

रांची | प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने सोमवार को कहा कि चंपाई सोरेन भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। शाहदेव चंपाई सोरेन द्वारा हाल में दिये गये एक बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रह थे। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन झामुमो में रहते हुए मुख्यमंत्री बने। अब भाजपा के विधायक के रूप में चंपई सोरेन मौके की नजाकत और राजनीति की मांग के अनुसार अपना बयान बदलते रहते हैं। शाहदेव ने कहा कि चंपई सोरेन को अब याद आ रहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासियों का शोषण कर रहे हैं। उनका धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। चंपई सोरेन जैसे नेता उस पार्टी के तो हुए नहीं, जिस पार्टी ने उनको मुख्यमंत्री बनाया, तो वह झारखंड का क्या साथ देंगे। शाहदेव ने कहा कि दल-बदल कर एसटी सीट से विधानसभा पहुंचे चंपई सोरेन एकमात्र विधायक हैं। जिनके माध्यम से भाजपा आदिवासियों को गुमराह करना चाहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *