प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने शोक व्यक्त किया कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय तिलकधारी सिंह झारखंड कांग्रेस के एक मजबूत स्तंभ थे। उनके निधन से पार्टी को गहरा नुकसान हुआ है। झारखंड भ्रमण के दौरान और विभिन्न बैठकों में प्रदेश के नेताओं सहित कोडरमा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं से उनके द्वारा संगठन और जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी मिलती रही। उनकी सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों से कांग्रेस को हमेशा मजबूती मिली है। संगठन को सीढ़ी दर सीढ़ी मजबूत करने का प्रयास किया उसके लिए पार्टी सदैव ऋणी रहेगी। पूर्व मंत्री डा. रामेश्वर उरांव, मंत्री डा. इरफान अंसारी, प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दुबे, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। रांची | कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कमलेश ने कहा कि तिलकधारी सिंह का जाना कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। कांग्रेस परिवार ने अपना एक अभिन्न अंग खो दिया है, लेकिन संगठन के मामले में उनके नीति और सिद्धांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा पथ प्रदर्शक बने रहेंगे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष से लेकर सांसद तक के अपने कार्यकाल में उन्होंने जनहित के अनेकों कार्यों को पूरा किया है जिसकी झलक आज भी कोडरमा क्षेत्र में मिलेगी। शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह, अभिलाष साहू, सुल्तान अहमद, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुजनी, सोनाल शांति, गजेंद्र सिंह, राजन वर्मा, पप्पू अजहर भी शामिल रहे। दलों ने निधन को बताया अपूरणीय क्षति


