मेधा डेयरी में क्षमता उन्नयन कार्यशाला कल, कृषि मंत्री होंगी मुख्य अतिथि

रांची | होटवार स्थित मेधा डेयरी परिसर में 23 अप्रैल को जागरूकता सह क्षमता उन्नयन कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जेएमएफ के संस्थागत त्रिस्तरीय सहकारी संरचना के पुनर्गठन के लिए रीजनल मिल्क यूनियन का गठन संबंधी योजना के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसके तहत राज्य के सभी 24 जिलों को आच्छादित करने की योजना है। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल होंगी। अब तक कुल 164 ग्राम स्तरीय डेयरी सहकारी दूध समितियों का गठन किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *