युवा कांग्रेस का ईडी कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन, 100 हिरासत में, रिहा

प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ​िहनू स्थित ईडी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने करीब 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि राहुल गांधी पर एक रुपए के भी गबन का मामला नहीं है और न ही एक इंच जमीन का मामला है। ऐसे में कांग्रेसियों को जितना दबाया जाएगा, राहुल गांधी उतना ही निखरेंगे। राज ने कहा कि ईडी, सीबीआई, आईटी ये सभी केंद्रीय एजेंसियां भाजपा का तोता बन कर कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा गड़बड़ा गयी है। ईडी को आगे करके राहुल गांधी की छवि आैर कद को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में खास तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जवल तिवारी, सौरभ अग्रवाल, आफताब आलम, देव शर्मा, सत्यम सिंह, महासचिव प्रतिक सिन्हा, अभिजीत कमल, जमील अख्तर, कोमल कुमारी, सचिव वेद प्रकाश, जिला अध्यक्ष गौरव सिंह, नितेश भारद्वाज, अमित यादव आदि शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने छुड़ाया हिरासत में लिये गये युवा कांग्रेस के नेताओं को डोरंडा थाने में ले जाया गया था। दो घंटे बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रवींद्र सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह डोरंडा थाना पहुंचे, इसके बाद निजी मुचलके पर सभी को छोड़ा गया। साजिश कर सोनिया-राहुल को किया जा रहा बदनाम : मेवानी रांची | गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक जिग्नेश मेवानी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में एक सोची-समझी साजिश के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बदनाम किया जा रहा है। इसमें कोई ठोस आधार नहीं है, यह सिर्फ एक राजनीतिक हथियार बन चुका है, जिसका इस्तेमाल भाजपा और आरएसएस के लोग कर रहे हैं। मेवानी सोमवार को रांची में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी जैसे गंभीर और ज्वलंत मुद्दों को लेकर सवालों के घेरे में आती है, तभी ईडी की कार्रवाई शुरू हो जाती है। ईडी के माध्यम से विपक्ष को डराने के साथ ही जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाने की कोशिश की जाती है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों के लिए हर परिस्थिति में डट कर खड़ी रहेगी। स्वतंत्रता आंदोलन में आरएसएस की कोई भूमिका नहीं : मेवानी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में आरएसएस के लोगों ने भाग नहीं लिया। किसी भी स्वतंत्रता सेनानी के साथ खड़े नहीं रहे। 52 वर्षों तक तिरंगा नहीं फहराया। राष्ट्रीय गान नहीं गाया। राष्ट्र निर्माण में लगने की जगह भारत की प्रतिष्ठा को तार-तार करने के लिए अपनी पत्रिका में अनाप-शनाप लेख प्रकाशित किया। दूसरी तरफ नेशनल हेराल्ड ने प्रत्येक भारतवासी को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एजेएल में यंग इंडिया का कोई हिस्सा नहीं मेवानी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड का मामला पूरी तरह साफ है। जिस एजेएल कंपनी के तहत नेशनल हेराल्ड चलता था। उसका मकसद मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि क्रांति और विद्रोह के लिए जनमानस तैयार करना था। इसलिए यह घाटे में भी रहा। इसे देखते हुए यंग इंडिया कंपनी का गठन हुआ और इस कंपनी ने ज्यादातर शेयर एजेएल कंपनी के खरीदे। आज भी एजेएल की संपत्ति एजेएल की ही है। इसमें यंग इंडिया का कोई हिस्सा नहीं। ईडी कार्यालय पर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। ईडी को आगे कर राहुल गांधी की छवि धूमिल करने का प्रयास : प्रदीप यादव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *