रांची | गुजरात के अहमदाबाद में पिछले दिनों आयोजित कांग्रेस के अधिवेशन में पारित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के िलए मंगलवार को 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक प्रेस क्लब रांची में आयोजित की गयी है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, सह प्रभारी सिरी बेला प्रसाद मुख्य रूप से इस बैठक में शामिल होंगे। सिन्हा ने बताया कि बैठक में सभी उपाध्यक्ष, महासचिव कार्यकारिणी के सदस्य विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।


