कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी सीएमपीडीआई ने विविध सौर ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने के लिए सोमवार को ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के साथ एमओयू किया। इस एमओयू के तहत ग्राउंड माउंटेड रूफटॉप और फ्लोटिंग परियोजनाएं शामिल हैं। सीएमपीडीआई के तकनीकी निदेशक एस लोग चारी की मौजूदगी में महाप्रबंधक सुदर्शन प्रसाद और ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के महाप्रबंधक सर्वेश कुमार द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। यह सहयोग ईसीएल में सौर ऊर्जा पहलों में तेजी लायेगा, जो नेता जीरो टारगेट और कार्बन तटस्थता में योगदान देगा। इसके अनुसार सीएमपीडीआई परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में कार्य करेगा।


