शहीद मदन लाल ढींगरा कॉम्प्लेक्स में आयुष्मान कार्ड कैंप, सैकड़ों ने लिया लाभ

अमृतसर | शहीद मदन लाल ढींगरा कॉम्प्लेक्स में सनातन परिवार संस्था ने आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य कार्ड कैम्प का आयोजन किया। यह कैम्प कम्युनिटी हॉल में चार घंटे तक चला। संस्था के पदाधिकारियों डॉ. स्वराज ग्रोवर, जितेन्द्र शर्मा, उर्मिला शर्मा, विनोद अरोड़ा, जगदीश महाजन और तिलक राज के निर्देशन में कार्यक्रम सफल रहा। कार्ड बनाने में समाजसेवी किशोर रैना, नरेन्द्र जौली, अंकुर अरोड़ा, विक्रम ढिढोना और नुरीन महाजन का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान उर्मिला शर्मा और सुनीता गुप्ता के मार्गदर्शन में अमृतवाणी का पाठ भी हुआ। डॉ. स्वराज ग्रोवर ने कहा कि यह योजना वृद्धों के लिए वरदान है। कार्ड धारकों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए भारत सरकार 5 लाख रुपए तक की सहायता देती है। किशोर रैना ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *