अलवर। पूज्य सिन्धी पंचायत अलवर एवं विश्व सिंधी सेवा संगम के संयुक्त तत्वाधान में सिन्धु भवन, आदर्श कॉलोनी, दाउदपुर में 47 मरीजों को कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र पहलाजानी ने कैंसर जांच एवं परामर्श दिया। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर तथा की जांच निशुल्क की गई। पंचायत अध्यक्ष गोविन्द राम मंगलानी ने बताया कि विश्व सिन्धी सेवा संगम के अंतर्राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार थदानी, पूज्य बहिराणा समिति अध्यक्ष बाबा नारीमल, भारतीय सिन्धु सभा के जिला अध्यक्ष तेजू मल रामचन्दानी, जिला महामन्त्री सुभाष चंद निहालानी, अलवर रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा कोरजानी, संरक्षक चन्दू मल बोदवानी, मेला कमेटी अध्यक्ष भजन लाल गणेशानी आदि मौजूद रहे।


