अलवर| सामान्य चिकित्सालय में लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम मीणा की ओर से दिए गए ज्ञापन के आधार पर पीएमओ सुनील चौहान की अध्यक्षता में लैब प्रभारी डॉ तरुण यादव, नर्सिंग अधीक्षक और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अरविंद यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों के मध्य ज्ञापन एवं मांग पत्र पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित हुई। बैठक में लैबो में 24 घंटे सुविधा के लिए 15 अतिरिक्त लैब टेक्नीशियन को प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगाने की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव आरएमआरएस की आगामी बैठक में रखने, लैब से संबंधित उपकरण खरीदने की कमेटी में वरिष्ठ लैब कर्मी को सदस्य नियुक्त करने, सभी लैबो में पैथोलॉजिस्ट की उपलब्धता, ब्लड बैंक में ब्लड ट्रांसफ्यूजन का कार्य पैथोलॉजिस्ट या चिकित्सा अधिकारी के निर्देश व निगरानी में करने के सहित अन्य मांगो पर सहमति बनी। प्रतिनिधिमंडल में श्रीराम मीणा के अलावा संरक्षक खेमचंद सोमवंशी, मुरारी लाल शर्मा, विजेंद्र सिंह चौहान, सतीश गोयल एवं अमिता शर्मा उपस्थित रहे।


