भास्कर न्यूज| अलवर जिले के 36 में से 11 डाकघरों में आधार संबंधित काम नहीं हो रहे। इनमें 6 डाकघर शहर व 5 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को अलवर आना पड़ रहा है। यहां भी काम का दबाव बढ़ गया है। लोगों का समय और पैसा ज्यादा खर्च हो रहा है। अलवर शहर में रेलवे स्टेशन, दिल्ली दरवाजा बाहर, मनुमार्ग और ग्रामीण क्षेत्रों में टपूकड़ा डाकघर की आधार कार्ड मशीन कैंप में भेज देने से काम अटका है। जबकि स्कीम नंबर एक स्थित डाकघर की मशीन भिवाड़ी और मालाखेड़ा गेट अलवर की मशीन खेड़ली भेजने से आधार कार्ड के कार्य नहीं हो रहे। इसी तरह बांसवाली गली अलवर, रामगढ़, भिवाड़ी इंड्रस्ट्रीज एरिया व लक्ष्मणगढ़ की मशीने कर्मचारी की आईडी की समस्या से खराब हैं। अलवर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया की प्रोफेशनल स्किल एनरिचमेंट कमेटी व अलवर सीए ब्रांच की ओर से शनिवार को स्कीम नंबर 8 में जीएसटी व आरआईपीएस-2024 पर वर्कशॉप का आयोजन हुआ। ब्रांच चेयरमैन सीए आकाश सिंघल ने बताया कि मुख्य वक्ता सीए अंकित सोमानी व सीए मनीष जैन रहे। सोमानी ने जीएसटी अम्नेस्टी योजना व जीएसटी में हालिया संशोधन के बारे में बताया। सीए मनीष जैन ने आरआईपीएस-2024 व नवीनतम सब्सिडी योजना की जानकारियां दी। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन सीए जितेंद्र गुप्ता, सदस्य सीए पुष्प पालावत व सीए अमित अग्रवाल सहित करीब 70 सीए सदस्य उपस्थित रहे। अट्टा मंदिर के पास स्थित डाकघर, मोतीडूंगरी, काला कुआं हाउसिंग बोर्ड, कचहरी स्थित डाकघर व एमआईए डाकघर में आधार नामांकन व अपडेट का कार्य हो रहा है। अट्टा मंदिर के सामने डाकघर में 12 घंटे सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कार्य होता है। ग्रामीण क्षेत्र: बहादुरपुर, बहरोड़, बानसूर, मालाखेड़ा, गोविंदगढ़, हरसोली, कठूमर, खैरथल, किशनगढ़बास, कोटकासिम, मांजरी कला, मंुडावर, मांढन, नारायणपुर, नौगांवा, राजगढ़, रैणी, शाहजहांपुर, थानागाजी व तिजारा डाकघर में आधार संबंधित कार्य हो रहा है। ^जिले के 36 डाकघरों में आधार सेंटर बने हुए हैं। 11 डाकघरों में अलग-अलग कारणों के चलते आधार कार्ड संबंधित कार्य नहीं हो पा रहा है। जल्द ही समस्या दूर कर दी जाएगी। -जब्बार प्रवर अधीक्षक डाक विभाग अलवर।


