अवैध रास्ता बंद कराने की मांग

अलवर| वार्ड नंबर-64 के हसन खां मेवात नगर में रेलवे लाइन के साथ वाली मैन रोड पर, बचपन स्कूल के सामने रेलवे लाइन की तरफ जालियां तोड़ कर खोले रास्ते को बंद कराने की मांग प्रशासन और रेलवे से की गई है। क्षेत्र के डॉ. राहुल गर्ग जलालपुरिया ने बताया कि जाली टूटने के स्थान पर लोग कचरा डालते है और इस रास्ते से बच्चे व पशु भी रेलवे लाइन तक पहुंचते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यहां पौधरोपण व टाइल्स का काम करवाया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *