अलवर| किडजी मोती डूंगरी स्कूल ने प्रताप ऑडिटोरियम मंे 18वां वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम की थीम संकल्प- एक नई उड़ान रहा। स्कूल की कार्यकारिणी समिति के चेयरपर्सन कमल झिरीवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निर्देशक राजन झिरिवाल ने बताया कि विद्यार्थियों ने कई तरह के नृत्य प्रस्तुत किए। इसमें स्केटिंग व जिमनास्टिक डांस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. स्नेह लता यादव, वशिष्ठ अतिथि जी लर्न लिमिटेड की रीजनल स्कूल डायरेक्टर डॉ. चित्रा जोशी व जी लर्न लिमिटेड की बिजनेस हेड अपूर्व वर्मा रहे। समारोह में बच्चों ने अभी तक अर्जित ज्ञान को डांस व स्पीकिंग स्किल्स के माध्यम से प्रस्तुत किया। अंत में प्रिंसिपल पायल विनायक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।


