जमशेदपुर | सोनारी सीएच एरिया के पास जैप 6 कैंप में बिपीन कुमार यादव (40) नामक जवान की बुधवार की सुबह मौत हो गई। बिपिन कुमार यादव गिरिडीह का रहने वाला था। वह गालूडीह में पदस्थापित था। काफी दिनों तक ड्यूटी करने के बाद जैप 6 सोनारी स्थित कैंप में लौटा था। बीती रात जवान को नींद नहीं आ रही थी। गर्मी की वजह से बेचैनी लग रही थी। बुधवार की सुबह में वह बेहोश मिला, जिसके बाद इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।


