जमशेदपुर |साकची सब्जी मंडी होलसेल विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को मंडी अध्यक्ष बलबीर मंडल ने की। कमेटी का विस्तार करते हुए सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई और सर्वसम्मति से उनका मनोनयन किया गया। नई कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर कैलाश भगत और अब्दुल हमीद, सचिव अरविंद कुमार, सह सचिव उपेंद्र कुमार और पंकज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष त्रिलोकी एवं बाबूजान तथा मीडिया प्रभारी के रूप में मनोज भगत को चुना गया। वहीं, संरक्षक मंडल में उदयनारण सिंह, मोहम्मद सहाबुद्दीन, पंकज कुमार, महासिंह भाटिया, कपिलदेव मंडल, कय्यूम भाई, शंकर साव और कमल दास शामिल किए गए हैं।


