महिलाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही, बच्चों को फ्री +

पूर्वी हलुदबनी पंचायत की मुखिया पानो मुर्मू महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अभियान चला रही हैं। उन्होंने सोहराय और कैनवास पेंटिंग का प्रशिक्षण शुरू कराया है। इसके लिए कार्पोरेट कंपनियों और एनजीओ से संपर्क कर पंचायत भवन में ट्रेनिंग शुरू कराई। लड़कियों को मोटर मैकेनिकल का प्रशिक्षण दिलाया। छह लड़कियों को रोजगार भी मिला है। सिलाई और पेंटिंग का काम दिलाकर महिलाओं की आय का जरिया बनाया गया है। पानो मुर्मू ने गांव के बच्चों के लिए पहली से आठवीं तक की फ्री कोचिंग शुरू कराई है। इसके लिए एनजीओ + बड़ाबांकी के मुखिया महिलाओं के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान चलाते हुए सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर पंचायती राज दिवस पर पंचायतों में हो रहे बदलाव की तस्वीर सामने आई है। शहर के आसपास के पंचायती राज के माध्यम से जन भागीदारी से कल्याण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इससे पंचायतों का विकास हुआ है और लोगों को सोचने समझने की प्रवृत्ति में भी बदलाव हुआ। महिलाओं को सशक्त बनाने की बात हो, बच्चों की शिक्षा हो, या फिर लोगों की आय बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। बड़ाबांकी के मुखिया राकेश मुर्मू अपने पंचायत को नशा मुक्त करने का अभियान चला रहे हैं तो पूर्वी हलुदबनी की मुखिया पानो मुर्मू महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान चला रही हैं। 4 गांव को नशा मुक्त किया, फलदार पौधे लगाए ताकि आय बढ़े बड़ाबांकी पंचायत के मुखिया राकेश मुर्मू ने नशा मुक्ति और पौधरोपण का अभियान चलाया है। एक साल में पंचायत के सात में से चार गांव पूरी तरह नशा मुक्त हो गए हैं। बाकी तीन गांवों में जागरूकता अभियान जारी है। महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा गया है। हर दिन किसी न किसी इलाके में नशा के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा रही है। राकेश मुर्मू ने ग्रामीणों की आय बढ़ाने के लिए खेतों में आम और अमरूद के पौधे लगवाए हैं। अब तक 40 एकड़ में चार हजार से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। फल आने पर ग्रामीणों की आमदनी बढ़ेगी। राकेश मुर्मू का कहना है कि नशा मुक्ति और पौधरोपण से पंचायत का समग्र विकास होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *