तीन आंगनबाड़ी केंद्र व लाइब्रेरी बनी विकास का मॉडल

गम्हरिया | पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद गम्हरिया प्रखंड के पंचायतों का विकास हो रहा है। इस क्रम में प्रखंड के बीरबांस पंचायत का उल्लेखनीय विकास हुआ है। इसमें पंचायत की मुखिया संगीता हांसदा का अहम योगदान रहा है। इस पंचायत में बीरबांस, बालीगुमा, भोलाडीह, गोपीडीह, निश्चितपुर, केन्दुडीह, पाथरगोड़ा, खांकुडीह, निमाईडीह, चोडा, तिरिलडीह, जामबेड़ा व कमलपुर को मिलाकर कुल 13 गांव हैं। बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में मुखिया संगीता हांसदा के प्रयास से इन गांवों का उत्तरोत्तर विकास हो रहा है। गम्हरिया प्रखंड के 21 पंचायतों में से इस पंचायत का विकास संतोषजनक है। इस पंचायत में अब तक 543 लाभुकों का पीएम आवास पूर्ण रूप से बनकर तैयार है। वहीं 2025-26 में और 345 निर्माण की योजना ली गई है। इसमें 160 पीएम आवास का निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। मुखिया के प्रयास से पंचायत को भारत नेटवर्क सेवा से आच्छादित किया गया है। इसके अलावा बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। लाइब्रेरी में सभी तरह की कुल 350 किताबों के साथ कंप्यूटर लैब उपलब्ध है। इस पंचायत के गांवों को जल नल योजना से जोड़ा जा रहा है। पंचायत के चौक-चौराहों में सोलर लाइट स्थापित किया गया है। पंचायत में मिडिल एवं प्राथमिक मिलाकर कुल 8 विद्यालय हैं, जहां हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहें है। मुखिया संगीता हांसदा ने अथक प्रयास कर आरएसबी फाउंडेशन से सभी सुविधा युक्त तीन मॉडल आंगनबाडी केंद्र का निर्माण करवाया है। ^बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में हरेक विकास योजनाओं को शत प्रतिशत धरातल पर लाने का भरसक प्रयास कर रही हूं। भविष्य में पंचायत के विकास के लिए तत्पर रहूंगी।- संगीता हांसदा, मुखिया बीरबांस पंचायत, गम्हरिया प्रखंड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *