प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की याद में भाइचारे ने की प्रार्थना

भास्कर न्यूज | अमृतसर सिटी प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की याद में ईसाई समुदाय ने रणजीत एवेन्यू में प्रार्थना की। इसके बाद यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। यात्रा रणजीत एवेन्यू से शुरू हुई। कचहरी, रियल्टो, अशोका चौक, क्रिस्टल चौक, एमएम मालवीय रोड, लॉरेंस रोड, सेशन चौक होते हुए वापिस रणजीत एवेन्यू पहुंची। पूरे मार्ग में लोगों में उत्साह दिखा। पास्टर सतपाल मट्टू और पास्टर गुरनाम मसीह ने प्रार्थना की। इस मौके पर धारीवाल, अटारी, रइया, जंडियाला, मजीठा, बटाला, रामदास और डेरा बाबा नानक से भी लोग पहुंचे। इस मौके पर दीपक शैली, सरपंच धर्मवीर हमजा, बिशप रमन कुमार, बिशप अशोक रवि, पादरी अशोक कुमार, पास्टर गुलशन, पादरी रामजीत, गैरी कोटली, करण गिल, अमनदीप सुपारीविंड, सुमित मजीठा, दलबीर चंद सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *